आगामी होली पर्व के मद्देनज़र रेलवे सुरक्षा बल, हाजीपुर आप सभी रेल यात्रियों से निम्नलिखित अनुरोध करती है


आगामी होली पर्व के मद्देनज़र रेलवे सुरक्षा बल, हाजीपुर आप सभी रेल यात्रियों से निम्नलिखित अनुरोध करती है—
🚆 आपकी सुरक्षा – हमारी प्राथमिकता
• ट्रेन पर कभी भी पत्थर न फेंकें एवं अनावश्यक रूप से गाड़ी की चेन पुलिंग न करें।
• रेलवे प्लेटफार्म पर प्लेटफार्म टिकट या वैध यात्रा टिकट लेकर ही प्रवेश करें।
• महिलाओं के आरक्षित कोच में पुरुष यात्री यात्रा न करें, अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
• दिव्यांगजनों के आरक्षित कोच में अनाधिकृत रूप से सफर न करें, अन्यथा आपके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
• गाड़ियों की छत एवं पायदान पर खड़े होकर सफर न करें। ऐसा करना जानलेवा हो सकता है।
• रेलवे आपकी संपत्ति है, अतः इसे नुकसान होने से बचाएँ।
• एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए हमेशा पैदल ऊपरी पुल (FOB) का उपयोग करें।
• रेल परिसर, प्लेटफार्म एवं ट्रेन में गंदगी न फैलाएँ।
⚠️ सतर्क रहें – सुरक्षित रहें
• स्टेशन या ट्रेन में किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएँ। उसमें विस्फोटक पदार्थ हो सकते हैं।
• यदि कोई संदिग्ध / लावारिस वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना आरपीएफ, जीआरपी / रेल कर्मचारी को दें या रेलवे हेल्पलाइन संख्या 139 पर फोन करें।
• किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत आरपीएफ / जीआरपी या हेल्पलाइन 139 पर सूचित करें।
• यदि कोई नाबालिग बच्चा रेल परिसर में भटका हुआ मिले या घर से भागकर आया हो, तो इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ, जीआरपी या टोल फ्री नंबर 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) पर दें।
• यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु न लें, अन्यथा आप जहरखुरानी के शिकार हो सकते हैं।
• चढ़ने–उतरने के समय विशेष सावधानी बरतें।
• रेलवे समपार फाटक सावधानीपूर्वक क्रॉस करें।
• रेलवे ट्रैक, प्लेटफार्म, इंजन, ट्रेन के गेट, रेल ओवर ब्रिज या चलती ट्रेन के गेट पर सेल्फी न लें — इससे जान-माल का नुकसान हो सकता है।
• रेलवे ट्रैक के किनारे मवेशियों को चराना कानूनन अपराध है और सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत खतरनाक है।
🌈 सुरक्षित यात्रा करें – जिम्मेदार नागरिक बनें – खुशहाल होली मनाएँ।
धन्यवाद 🙏🏻

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट